फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्री-ऑथ में पहला, अंत्योदय कार्ड बनाने में 10वें पायदान पर जिला

Sun, 30 Jul 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में जिला एक बार फिर आठवें पायदान पर दर्ज हुआ है। अलग-अलग श्रेणी के तहत जारी मासिक रैंकिंग में प्री-ऑथ में पहला, अंत्योदय कार्ड बनाने में 10वां, श्रमिक कार्ड बनाने में दूसरे स्थान पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शासन से जारी जून की रैंकिंग में एक बार फिर बरेली प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल हुआ है। जिला समन्वयक अनुराग अग्रवाल के मुताबिक प्री-ऑथ यानी मरीजों को इलाज के लिए अनुमति देने की ऑनलाइन प्रक्रिया में बरेली कई माह से पहले पायदान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत दर्ज अस्पतालों में प्री-ऑथ के 232693 मामले रहे। 257.31 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। 205250 केस के सापेक्ष 194.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, राजकीय अस्पतालों 2441 मामले पहुंचे और 93 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। इसके सापेक्ष 1976 मामलों के लिए 74 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। राजकीय और निजी अस्पतालों में क्लेम की स्थिति 90 फीसदी रही।

185 अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत
जिले के 166 निजी और 19 राजकीय अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बरेली में जनवरी से अब तक 6,82,650 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। योजना के तहत 3,49,970 परिवार के सापेक्ष 3,08,738 परिवार योजना से जोड़े जा चुके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 88 फीसदी परिवार योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


85 हजार अंत्योदय लाभार्थियों को मिले कार्ड
जिला समन्वयक के मुताबिक जिले में 99 हजार अंत्योदय कार्डधारक हैं। अब तक 85 हजार लोगों के कार्ड बन चुके हैं। वहीं, मार्च 2022 तक पंजीकृत 1.30 लाख श्रमिकों के सापेक्ष एक लाख के कार्ड बन चुके हैं।

तकनीकी खामी दूर, बनने लगे श्रमिक कार्ड
पिछले छह माह से शासन स्तर पर पोर्टल में तकनीकी खामी की वजह से श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे थे। पंजीकरण के लिए पोर्टल को अब शनिवार से फिर शुरू किए जाने के निर्देश मिले हैं। इसमें उन्हीं श्रमिकों के कार्ड बनाए जाएंगे जो मार्च 2022 तक श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें