फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुता के गांव में फायरिंग, एक को छर्रे लगे

Tue, 10 Feb 2015 12:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खाईखेड़ा निवासी रामचंद्र के पुत्र हरेंद्र का गांव में ही जनसेवा केंद्र है। सात फरवरी को इसका ताला तोड़ कर चोरों ने कुछ रुपये और सामान निकाल लिया था। सोमवार को हरेंद्र ने गांव निवासी भानुप्रताप के पुत्र प्रशांत के पास जनसेवा केंद्र के वैसे ही फार्म देखे जैसे उसके यहां से चोरी गए थे। उसने प्रशांत से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इन्हें राजेंद्र के घर से लाया है। बातचीत में मामले ने तृल पकड़ा तो लोगों ने बीचबचाव करा दिया। हरेंद्र का आरोप है कि थोड़ी देर बाद राजेंद्र, उसके बेटे सागर, भानु और रामस्वरूप ने लाठियां और तमंचे लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया। उसे और पिता रामचंद्र को पीटा और फायरिंग कर दी। इसमें  वे बाल-बाल बच गए। हरेंद्र आदि ने थाने पहुंचकर चारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। प्रभारी एसओ सीपी सिंह ने गांव जाकर तलाश की पर कोई हमलावर नहीं मिला। इस बीच दोपहर बाद घायल भानु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भानु की पीठ में छर्रे लगे थे। उसका कहना था कि हमला उसके ऊपर हुआ है पर पुलिस ने प्रभावशाली लोगों के दबाव में उल्टा मुकदमा लिख दिया है। एसओ सीपी सिंह का कहना था कि भानु या उसका कोई परिवारीजन थाने नहीं आया है। वही लोग तो दोषी हैं। फिर भी भानु छर्रे लगने की बात कह रहा है तो वे जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें