फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फायरिंग का आरोपी आनंद वाल्मीकि नेपाल भागा

Thu, 10 Aug 2023 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चक महमूद में कांवड़ जत्थे के दौरान फायरिंग कर माहौल खराब करने के आरोपी आनंद वाल्मीकि की लोकेशन अब नेपाल बताई जा रही है। वह हर्ष पंडित के साथ उत्तराखंड के एक गेस्ट हाउस में रुका था। हर्ष की गिरफ्तारी के बाद वहीं से नेपाल भाग निकला।
विज्ञापन

चक महमूद से लेकर जोगी नवादा तक कांवड़ यात्रा में दो बार बवाल हो चुका है। दूसरी बार जत्थे में हवाई फायरिंग करने के बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया था। तब एसएसपी का तबादला कर इंस्पेक्टर बारादरी को निलंबित कर दिया गया था। फायरिंग के आरोपियों का वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से एक चक महमूद का हर्ष पंडित और दूसरा संजय नगर का आनंद वाल्मीकि था।
पिछले दिनों हर्ष वाल्मीकि को पुलिस ने सुभाष नगर थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ में पता लगा कि वह और आनंद उत्तराखंड के बनवसा में एक गेस्ट हाउस में रुके थे। वह किसी परिचित से मिलने बरेली आया तो पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि हर्ष की गिरफ्तारी के बाद आनंद उत्तराखंड से ही नेपाल चला गया है। टीम अब नेपाल में लिंक तलाश कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन


20 अगस्त को निकाला जा सकता है जत्था
कांवड़ जत्था 20 अगस्त को निकाला जा सकता है। इसके लिए महंत राकेश कश्यप की ओर से प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। प्रशासन के साथ ही पुलिस टीम जांच कर रही है कि किस तरह कांवड़ जत्थे को सकुशल निकाला जा सकता है। इसके लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा कि अनुमति मिलने की संभावना ज्यादा है। करीब 25 लोग जत्थे में जा सकते हैं। छोटे डीजे को भी सशर्त अनुमति दी जा सकती है। बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि अनुमति के आवेदन पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें