फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाली देने का विरोध करने पर किया फायर

Tue, 29 Aug 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। गजराजपुर गांव में रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की। पैर में छर्रे लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में सचिन कुमार ने बताया कि गांव के ही विपिन ने कुछ दिन पहले सोने की चेन चुराई थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर वह रंजिश मानता था। रविवार रात करीब नौ बजे आरोपी ने अपने साथी राजेंद्र और गजेंद्र के साथ दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई करने के साथ तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि छर्रे उसके पैर में लगे। लोगों को जुटता देख आरोपी फरार हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष के यशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। गांव के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर पिटाई की। आरोप है कि पथराव भी किया गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें