बरेली। फायर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर डॉक्टर की बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बेसमेंट में रखा गत्ता और कबाड़ जलकर राख हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
अग्निश्मन अधिकारी द्वितीय केके बंसल ने बताया कि बुधवार शाम लगभग चार डॉक्टर के बंद क्लीनिक के बेसमेंट में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई। बेसमेंट का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया गया। बिल्डिंग मालिक पंकज अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दुकान काफी समय से बंद है। डॉक्टर ने अपना क्लीनिक कालीबाड़ी में शिफ्ट कर लिया है। बेसमेंट में गत्ता और कुछ कबाड़ रखा था। नुकसान का आकलन करना मुश्किल है। गत्ता जलने पर बेसमेंट में धुआं भर जाने से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।