फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महानगर कॉलोनी के पंप हाउस में आग, पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित महानगर कॉलोनी के पंप हाउस में शनिवार सुबह आग लगने के बाद कॉलोनी की जलापूर्ति ठप हो गई है। आग से पंप हाउस में रखा सामान राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन

महानगर कॉलोनी में कॉलोनी का ही पंप हाउस और ओवरहेड टैंक है। कॉलोनी के लोग ही इसका रख-रखाव और संचालन करते हैं। पंप चलाने और बंद करने की जिम्मेदारी एक चौकीदार की है। उसका रसोई गैस सिलिंडर व अन्य सामान भी पंप हाउस में रखा था। शनिवार सुबह सात बजे अचानक पंप हाउस से लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकलकर्मियों ने किसी तरह इस पर काबू पाया। इसके बाद से कॉलोनी की जलपूर्ति ठप है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें