फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Fire: सीएनजी पंप पर गैस भरवा रही रोडवेज बस में लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

Mon, 18 Jul 2022 04:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास सीएनजी पेट्रोल पंप पर बस में आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
सीएनजी पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास सीयूजीएल के सीएनजी पंप पर गैस भरवा कर जा रही रोडवेज बस में रविवार करीब तीन बजे आग लग गई। चंद सेकेंड में बस पंप पर ही आग का गोला बन गई। यह देख पंप के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग जान बचाकर भाग गए।

विज्ञापन


सीएनजी पंप से ऊंची लपटें उठती देख आसपास ठेला लगने वाले लोग भी अपनी-अपनी दुकान छोड़कर भाग गए। रात करीब साढ़े तीन बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें