फतेहगंज पश्चिमी। गांव शंखा वल्लिया में बुधवार को घरेलू गैस सिलिंडर का पाइप फटने से रसोई घर में आग लग गई। इससे मां-बेटे झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बुधवार सुबह की है। शंखा वल्लिया निवासी गीता देवी रसोई में खाना बना रहीं थीं। तभी गैस सिलिंडर का पाइप फटने से आग लग गई। चीखने पर आए बेटे अमित ने मां गीता के कपड़ों में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, जिससे वह भी झुलस गया। दोनों को बेसुध हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि मां-बेटे को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। संवाद