फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंजाब एंड सिंध बैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर में बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे पर स्थित ओम रेजिडेंसी कॉलोनी गेट पर बनी पंजाब एंड सिंध बैंक में मंगलवार रात करीब 10:15 बजे आग लग गई। बैंक के अंदर से धुआं उठता देख कॉलोनी वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने बैंक के गेट पर लगे ताले काटकर अंदर जल रही आग पर घंटों बाद काबू पाया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को बैंक बंद करके बैंक कर्मी अपने घर चले गए। रात करीब 10:15 बजे कॉलोनी के लोगों ने बैंक के अंदर से तीव्र गति से काला धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। किसी तरह फायर ब्रिगेड की टीम ने ताले काटकर बैंक का गेट खुलवाकर आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार बैंक में सॉर्ट सर्किट से आग लगी है। बैंक के अंदर कई कंप्यूटर, सीपीयू, कुर्सियां, फर्नीचर, दस्तावेज आदि जलने से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। आग की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी फरीदपुर गौरव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के बाद बैंक के गार्ड दुर्ग विजय को बैंक की जिम्मेदारी सौंप पर पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड की टीम चली गई। समाचार लिखे जाने तक बैंक का जिम्मेदार कोई अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। बैंक में हुए नुकसान का आकलन अब बैंक के स्टाफ द्वारा देखने के बाद ही पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें