तीन घंटे में बुझाई जा सकी आग
अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार के मुताबिक पानी भरने के लिए गाड़ियों ने करीब 15 चक्कर फायर स्टेशन के लगाए। इसके बाद करीब तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग से शोरूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वहां काम कर रहे कर्मचारी ने बताया कि दोपहर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। शनिवार को मौके पर जाकर फिर जांच की जाएगी।
आग लगने की सूचना पर आईसीआईसी बैंक में अफरातफरी मच गई। लिंटर जबरदस्त तरीके से तप चुका था। जिस कारण बैंककर्मी बाहर भाग खड़े हुए। अग्निश्मन दल कर्मी लगातार बैंक के लिंटर पर पानी डालकर उसे टूटने से बचाने का प्रयास करते रहे। किसी तरह से बैंक को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।