बरेली। लॉकडाउन में भी खुराफाती तत्व हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक शख्स ने प्रधानमंत्री का फोटो एडिट कर पोस्ट कर दी। सोशलमीडिया पर यह वायरल होने के बाद कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार को शहर निवासी के मोहसिन खान उर्फ खान बाबा ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और गृहमंत्री अमित शाह का फोटो एडिट कर फेसबुक पर भद्दी पोस्ट डाल दी। इसका कई लोगों ने विरोध किया था लेकिन युवक ने पोस्ट हटाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद राज पुरोहित नाम के एक शख्स ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग बरेली पुलिस से की थी। इससे सम्बन्धित एक ट्वीट पुलिस को किया गया। देर रात पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।
इस मामले में साइबर सेल को शिकायत दी गई। साइबर सेल की जांच के बाद कोतवाली में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी प्रोफाइल पर शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने का जिक्र है, इसी आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी की जाएगी।