हाफिजगंज। पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने बताया रविवार शाम वह रिठौरा से गांव वापस लौट रही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक मिला। घर छोड़ने की बात कह कर उसने बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर बाइक सवार बीच रास्ते में छोड़ धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद