फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सैलानी बाजार गोलीकांड में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सामने आई चौंकाने वाली बात

Mon, 10 Apr 2023 03:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सैलानी बाजार में रविवार रात हुई फायरिंग की घटना की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई है। इसमें चार लोगों को नामजद करते हुए कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रविवार रात सैलानी बाजार में हुई फायरिंग में युवक बिलाल को हाथ में गोली लग गई थी। फायरिंग करते आरोपियों का कुछ लोगों ने छत से वीडियो भी बनाया था। इस मामले में बिलाल के साथी अर्श मिर्जा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें चार लोगों को नामजद करते हुए कुल छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। 

विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly News: देर रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, सैलानी बाजार में फैली दहशत

अर्श का आरोप है कि हमलावर उन लोगों के पास आए और कहा कि लल्ला गद्दी की पैरवी के मामले में तुमसे एक लाख रुपये मांगे थे, वह क्यों नहीं दिए। अब भी वक्त है, रुपये दे दो। उन लोगों के मना करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अस्पताल में भर्ती बिलाल की हालत ठीक है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात एक बजे की है घटना 

सैलानी बाजार में रात एक बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद इस कदर बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए थे। फायरिंग में बिलाल के हाथ में छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया। 

मेहंदी वाली गली में शुरू हुआ था विवाद 

पुलिस के मुताबिक झगड़ा पहले सैलानी की मेहंदी वाली गली में शुरू हुआ जो बाद में चूड़ी बाजार तक आ गया था। फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई थी। बता दें कि अर्श ने जिस लल्ला गद्दी का नाम लिया, वह माफिया अतीक के भाई अशरफ का गुर्गा है। बीते दिनों पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें