फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खून के सौदागर अतीक पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में खून की सौदेबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने कर्मचारी नगर चौराहे पर पकड़े गए आरोपी अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


आईएमए ब्लड बैंक के बाहर कल्याण यादव नाम का शख्स काफी समय से खून की सौदेबाजी कर रहा था। वह दिहाड़ी मजदूरों और नशेड़ियों के खून का सौदा करता था। उसे कोतवाली से जेल भेजा गया था। इसी तरह, इज्जतनगर क्षेत्र में पकड़ा गया परतापुर चौधरी निवासी अतीक भी काफी समय से खून की सौदेबाजी में लगा था। मिनी बाइपास पर कई निजी अस्पताल हैं। इनमें काफी मरीज आते हैं। अस्पताल के पास ही अतीक और उसके गुर्गे खड़े रहते हैं। जरूरतमंदों से ये लोग सौदेबाजी करने लगते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारी नगर चौराहे के पास अतीक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। शाही थाने के कल्याणपुर निवासी नंद किशोर ने रिपोर्ट कराई है कि उनकी पत्नी श्वेता को दो यूनिट खून की जरूरत थी। अतीक उन्हें अस्पताल के सामने ही मिला था। उसने बीस हजार रुपये में दो यूनिट खून का बंदोबस्त कराने का सौदा किया था। उन्होंने उसे कुछ रुपये अपने मोबाइल से ट्रांसफर भी किए थे। पकड़ा गया तो वह अपना हिंदू नाम बता रहा था, लेकिन पूछताछ में उसका असली नाम अतीक सामने आया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें