अब किला क्षेत्र के मलूकपुर निवासी इसी युवक अमान इब्राहिम के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा रिंकू कुमार ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उन्हें सूचना मिली मलूकपुर निवासी अमान इब्राहिम के अवैध हथियार लहराते हुए फोटो वायरल हो रहे हैं। इससे मानव जीवन और लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। अमान पर लगे आरोपों की विवेचना की जा रही है।
अमान का कोई करीबी है पुलिस में
जिस अमान इब्राहिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है उसका कोई करीबी पुलिस विभाग में बताया जा रहा है। अमान के कई फोटो वायरल हुए हैं जिसमें वह पुलिस की टोपी, हथकड़ी लगाए हुए है। कुछ वीडियो और फोटो ऐसे हैं जिसमें उसके साथ पुलिस वाले भी हैं। यह फोटो और वीडियो कैसे बनाए गए और इनमें दिखाए जा रहे पुलिस वाले कहां तैनात हैं, इसकी जांच की जा रही है।