फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से बांधकर युवक को पीटने के मामले में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। पुत्री से फोन से बात करने को लेकर युवक को पीटने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के सुकली गांव के रहने वाले अमीर मोहम्मद ने बताया कि उनका पुत्र फिरोज हल्द्वानी में मजदूरी करता है। मुहरर्म पर वह पिछले दिनों गांव आया था। बुधवार सुबह गांव के ही नवी शेर, उनके भाई इसजार व नवी शेर का पुत्र जीशान घर में घुस आए और उसके पुत्र फिरोज पर फोन से उसकी पुत्री से बात करने का आरोप लगाया। इसके बाद सभी ने मारपीट की और पीटते-पीटते ले गए। वहां पर पेड़ से बांधकर पीटा। उस पर फायरिंग भी की गई। किसी तरह उनका पुत्र बच निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मेडिकल रिपोर्ट में पुत्र को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। यही नहीं आरोपियों ने थाना शाही पुलिस से मिलकर पुत्र के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। इसके बाद रविवार को पीड़ित कोर्ट पहुंचा। वहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें