फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूमिगत केबल काटने वाली टेलीकॉम कंपनी से वसूल किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर इलाके में रविवार रात बिजली निगम की 11 केवी अंडरग्राउंड केबल काटने वाली निजी टेलीकॉम कंपनी ने जुर्माना भर दिया है। इसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई नहीं की गई। रविवार रात टेलीकॉम कंपनी भूमिगत फाइबर केबल डालने का काम कर रही थी। इस दौरान 11 केवी बिजली केबल कट गया था। इससे आईवीआरआई फीडर ठप हो गया था। सोमवार शाम लाइन ठीक हो सकी। केबल कटने के कारण बिजली निगम को 90 हजार का नुकसान हुआ था। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने बताया कि निजी टेलीकॉम कंपनी ने केबल ठीक करने पर आने वाला पूरा खर्च दे दिया है। भविष्य के लिए उसे चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें