बरेली। नगर निगम की सड़क के घटिया निर्माण पर मुख्य अभियंता ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। मामला वार्ड-53 रोहिली टोला का है। यहां लाल कोठी के पास रामनाथ वर्मा के मकान से शिव मंदिर होते हुए रामेंद्र गुप्ता के मकान के आगे मुख्य मार्ग तक तथा राम किशोर वर्मा के मकान से राकेश शर्मा के मकान होते हुए मिश्रीलाल के मकान व कांकर टोला रोड तक नाली व सीसी सड़क बनाने का ठेका मेसर्स कावेरी इंटरप्राइजेज के पास था। कार्य की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर जांच कराई गई। जांच में कार्य अधोमानक पाया गया है। इसके बाद संबंधित फर्म के विरुद्ध पचास हजार रुपये अर्थदंड किया गया है। संबंधित अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि व सहायक अभियंता को चेतावनी दी गई है। मानक के अनुरूप पुनः निर्माण कार्य कराने के आदेश दिए गए हैं। ब्यूरो