फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण में सुस्ती ठेकेदार पर लगा 1.28 करोड़ रुपये जुर्माना

Tue, 19 Sep 2023 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अटल आवासीय विद्यालय निर्माण में हो रही देरी पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने ठेकेदार पर 1.28 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। हर हाल में दिसंबर तक निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने सीडीओ को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। अस्पतालों में दवा की उपलब्धता कम होने की सूचना पर डीएम के जरिये दवा स्टोर के स्टॉक का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत रोड को जेसीबी से खोदने के बजाय कटर से काटने और फिर सही कराने की बात कही। गांवों में तेजी से पाइप लाइन डालने को कहा। कमिश्नर ने गोशालाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तेजी से पूरा कराने को कहा। चीनी मिलों से अक्तूबर तक किसानों का बकाया भुगतान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें