फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सहकारी गन्ना समिति चुनाव में मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 सदस्यता अ​भिशन कार्यक्रम में बोलते भाजपा प्रदेशध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह
विज्ञापन
नवाबगंज। सोमवार को सहकारी गन्ना समिति के सभागार में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। मतदाता सूची में दर्जनों मृतकों के नाम शामिल होने पर सपाइयों ने इनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की मांग समिति सचिव से की है। मंगलवार को इस पर आपत्ति ली जाएंगी। अगले दिन बुधवार को दो बजे तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 25 सितंबर को अंतिम यानि फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

किसान सभागार में अंतिम मतदाता सूची में दर्जनों मृतक लोगों के नाम शामिल होने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार, ग्राम प्रधान ओमेंद्र गंगवार ने समिति की सचिव मेघा चतुर्वेदी से इस मामले में नाराजगी जताते हुए सूची से इन नामों को तत्काल हटाए जाने की मांग की, जिस पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

दूसरी ओर गन्ना समिति के चेयरमैन पद के लिए जहां सामाजवादी पार्टी अभी किसी का नाम तय नहीं कर पाई है, तो वहीं भाजपा उम्मीदवार निर्भय गंगवार का नाम पार्टी द्वारा फाइनल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें