फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडप के दौरान की मारपीट, चार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव जाम सावंत जनूबी का एक मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित चुनिया पत्नी लीलाधर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उसके बेटे कुंवरसेन की शादी से पहले 13 जुलाई को घर पर मंडप का खाना चल रहा था। दिन में लग्न का कार्यक्रम हुआ था। रात नौ बजे गांव के ही एक युवक घर पर चल रहे कार्यक्रम में बांधा डालने की नियत से गाली-गलौज करने लगा। वहां मौजूद कुछ लोगो ने गाली देने से मना करते हुए उसे अपने घर जाने को कहा। कुछ देर बाद युवक अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा लेकर आ गया। गाली-गलौज करते हुए परिवार में बाबूराम, चन्द्रपाल, कुंवरसेन पुत्र लीलाधर, सोनू पुत्र सत्यपाल और सत्य प्रकाश पुत्र बलवन्त को गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित ने पत्र में आरोप लगाया है कि लग्न में आए रुपये, उपहार व दुल्हन को चढ़ाने वाला सारा सामान व जेवर वे अपने साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें