भमोरा। अवैध टैक्सी स्टैंड पर वाहनों से उगाही को लेकर देवचरा चौराहे पर तैनात हेड कांस्टेबल व ठेकेदार के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं।
देवचरा चौराहे से बरेली व बदायूं व दातागंज को चलने वाले वाहनों से ठेकेदार हर महीने लाखों की उगाही करता है। इसको लेकर शुक्रवार दोपहर देवचरा चौराहे पर तैनात सिपाही व ठेकेदार के बीच अवैध वसूली के पैसे के हिसाब को लेकर मारपीट हो गई, जिस चौराहे पर अफरातफरी मच गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संवाद
हेड कांस्टेबल अमित कुमार शराब पीने का आदी है, जिसको लेकर युवक व सिपाही में मारपीट हुई है। एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
- प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, एसएचओ