फरीदपुर। ई-रिक्शा पर बैठने को लेकर चालक व दूसरे समुदाय के आरोपी में मारपीट हो गई। ई-रिक्शा चालक ने कुर्बानी का मांस फेंकने का आरोप लगाया। मोहल्ला परा फूल बगिया निवासी पंकज हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के पदाधिकारी हैं। वह आजीविका के लिए ई-रिक्शा चलाते हैं। शनिवार दोपहर पंकज साहूकारा से अबरार नाम के युवक को ई-रिक्शा पर भूरे खां गौंटिया छोड़ने जा रहे थे। अबरार ने सीट पर पैर रख लिए तो पंकज ने उसे उतार दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि अबरार नशे में था। बहस के बाद दोनों में मारपीट हो गई। ऐसे में अबरार के हाथ में मौजूद कुर्बानी के मांस की पॉलिथीन पंकज के हाथ से छू गई। पुलिस ने अबरार का शांतिभंग में चालान कर दिया। संवाद