आंवला। डीएपी के लिए लाइन में खडे किसान-संवाद
आंवला। क्षेत्र में डीएपी खाद को लेकर मारामारी के हालात बन गए। पश्चिमी सोसाइटी पर डीएपी की रैक आने की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से खाद लेने के लिए ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसी बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस को बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में प्रत्येक किसान को दो-दो बैग वितरित किए गए। खाद को लेकर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। रात तक खाद का वितरण होता रहा। इस दौरान ट्रक में चार सौ बैग थे।
किसानों ने बताया कि गेहूं बोआई का उचित समय चल रहा है। किसानों को डीएपी उर्वरक नहीं मिल रहा। किल्लत के चलते किसानों की बोआई लेट हो रही है। संवाद