फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, दो घायल, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। डीजे पर डांस के दौरान हुई मारपीट में शनिवार को दो लोग घायल हो गए। तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उनकी पुत्री की ससुराल में बुधवार को नामकरण संस्कार का कार्यक्रम था। इसमें उनकी दो पुत्रवधू व अन्य महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी बीच रामपुर के थाना शहजाद नगर के गांव मगरमऊ के रहने वाले विनोद, शेखर एवं मिलक कोतवाली के मैनी गांव के रहने वाले अनुराग डीजे पर आकर डांस करने लगे। उन्होंने दोनों बहुओं का हाथ पकड़ कर डांस करने की कोशिश की। वहां पर मौजूद दोनों बेटों ने हाथ पकड़ने का विरोध किया। इससे झल्लाए तीनों लोगों ने बेल्ट निकालकर पीटकर बेटों को गंभीर घायल कर दिया। उन्होंने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया, तब तीनों धमकी देते हुए भाग गए। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें