फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-रिक्शा और बाइक सवार की टक्कर के बाद हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार समेत कुछ बच्चे भी मामूली घायल हाे गए। इसके बाद हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। अधकटा नजराना गांव के कामिल अपने साथी समीर के साथ बाइक से नवाबगंज कपड़े लेने आ रहे थे। वह जैसे ही विशनपुर गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रहे ई-रिक्शा में बाइक टकरा गई, जिसमें सवार तीन स्कूली बच्चे भी घायल हो गए। इसी बीच बाइक सवारों ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया और ई-रिक्शा चालक व अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगे। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भेज दिया, जहां से चिकित्सकों ने घायल समीर को जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना की तहरीर कामिल ने थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें