फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में सीएचसी पर बढ़े बुखार के मरीज

विज्ञापन
पुवायां सीएचसी के दवा वितरण काउंटर पर लगी रोगियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बारिश में सीएचसी पर बुखार के मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को 300 से अधिक रोगियों को दवाएं दी गईं। वहीं तीन रोगी भर्ती किए गए।
विज्ञापन


पुवायां सीएचसी के अलावा गांव गंगसरा और नाहिल में पीएचसी पर भी कई लोग बुखार की दवा लेने पहुंचे। रोगियों को दवा देने के साथ ही डॉक्टरों ने साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। सभी को मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी गई। इसके अलावा बासी और ठेले, खोमचों से खुली खाद्य वस्तुएं न खाने ही सलाह दी।



गेट तक बाइकें, एंबुलेंस को आने-जाने में होती है परेशानी

सीएचसी पर ज्यादातर रोगी बाइकों से पहुंच रहे हैं। तीमारदार बाइकों को सीएचसी गेट तक ले जाकर खड़ा कर देते हैं, जिससे 108 और 102 सेवा की एंबुलेंस को रोगी को सीएचसी गेट तक ले जाने में समस्या होती है।
विज्ञापन



बुखार के ज्यादा रोगी आ रहे हैं। सीएचसी पर दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सोमवार को पुवायां, गंगसरा, नाहिल में तीन सौ से अधिक बुखार रोगी देखे गए। तीन रोगियों को भर्ती भी किया गया है।
विज्ञापन


- डॉ. नरेंद्र पाल, अधीक्षक सीएचसी पुवायां

पुवायां सीएचसी के दवा वितरण काउंटर पर लगी रोगियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें