फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मस्थल के पास नाली में मिला भ्रूण

Thu, 11 Apr 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नगर के एक धर्मस्थल के पास नाली की सफाई के दौरान करीब छह माह के लड़के का भ्रूण मिला। पुलिस के आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने भ्रूण को दफन करा दिया। इसे फेंकने वाले का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने बताया कि वह लोग सुबह के समय नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान नाली से भ्रूण निकला। जानकारी पर धर्मस्थल पर आने वालों के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष को दी। पुलिस को भी बुलाया मगर पुलिस देरी से आई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मस्थल होने की वजह से यहां लोगों की दिनभर आवाजाही रहती है। ऐसे में आशंका है कि रात के समय भ्रूण को फेंका गया होगा। देखने में भ्रूण करीब छह माह का लग रहा है। आशंका है कि लोकलाज के डर से किसी बिन ब्याही मां ने इसे फेंक दिया होगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से इसे फेंकने वाले का पता लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

नजदीक ही है पीएचसी
जिस जगह भ्रूण मिला वहां से करीब 500 मीटर दूर ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इस मामले को लेकर जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने अस्पताल में प्रसव होने की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें