फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल ट्रेनों का होगा 30 फीसदी ज्यादा किराया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली। रेलवे नियमित ट्रेनें तो नहीं चला रहा है लेकिन उसने त्योहारों पर 30 प्रतिशत बढ़े किराए के साथ स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। ये ट्रेन 20 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी, हालांकि रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों की सूची जारी नहीं की है। रेलवे का कहना है कि अक्तूबर में दशहरा, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ आदि त्योहार हैं, स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सूत्रों का कहना है कि रेलवे लॉकडाउन में घाटे से उबरने के लिए बढ़े हुए किराये के साथ ट्रेनें चलाएगा। 15 अक्टूबर के बाद ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। कितनी ट्रेनें मुरादाबाद होते हुए गुजरेंगी, यह भी तभी पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें