फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन माह से खराब फीडर तीन दिन बाद लगने की उम्मीद

Sun, 09 Aug 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। विद्युत उपकेंद्र हरैया से पोषित क्योलड़िया टाउन का फीडर तीन माह से खराब है। इस कारण एक फीडर से 150 गांवों को जोड़ दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। क्योलड़िया के रामकिशोर, आशीष, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, बनवारी लाल ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि क्योलड़िया टाउन के लिए अलग फीडर है। तीन माह पहले वह फुंक गया था तब से ही समस्या बनी हुई है। इस बाबत एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि नया फीडर आ गया है। उसको लगाने में तीन दिन लगेंगे। बाहर से व्यक्ति आएगा, वह फीडर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें