फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गृहक्लेश से तंग आकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से था नाराज
विज्ञापन

आंवला। गृहक्लेश के चलते युवक ने मंगलवार को फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मनौना निवासी 30 वर्षीय युवक महेंद्र सिंह उर्फ मौसम लोडर गाड़ी का चालक थे। शराब के नशे का आदी थे। पिछले कई दिनों से पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। इसी बात से नाराज युवक ने सोमवार रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक युवक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने सोचा कि गांव में चल रहे रामलीला कार्यक्रमों को देखकर वह देर रात आया होगा। इस कारण सो रहा होगा। काफी देर बाद जब उनकी माता युवक के कमरे में गई तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। मंगलवार शाम को शव का संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें