फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट से छह घंटे आपूर्ति ठप

Thu, 11 Jun 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अंडरग्राउंड केबल में ब्लास्ट के कारण कस्बे की बिजली आपूर्ति छह घंटे ठप रही। उपभोक्ता भीषण गर्मी झेलने को मजबूर हुए। जेई मनोज यादव ने बताया कि एक निजी कंपनी दूसरे केबल के लिए अंडरग्राउंड लाइन डालने का काम करा रही थी। इस दौरान 33 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड विद्युत लाइन के दो केबल में ब्लास्ट हो गया। फॉल्ट ठीक करने के दौरान दो कर्मचारी घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें शाम छह बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद भी उपभोक्ताओं को पूरी तरह राहत नहीं मिली। ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें