फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजेंद्र नगर में 33 केबी लाइन में खराबी, एक घंटे गुल रही बिजली

Mon, 17 Jun 2024 05:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजेंंद्रनगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में खराबी के कारण शनिवार रात एक घंटे आपूर्ति ठप रही। रविवार को यहां आपूर्ति सामान्य हुई, लेकिन रोस्टिंग से आपूर्ति के कारण कुछ-कुछ समय के लिए कटौती करनी पड़ी। इधर, सुभाषनगर उपकेंद्र के कई इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रविवार को भी बनी रही। पुराना शहर के कांकर टोला, रोहली टोला, सैलानी, कटरा चांद खां इलाकाें के उपभोक्ताओं को भी ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह से उपकेंद्र ओवरलोड होने के कारण शहर के कई इलाकों में रोस्टिंग से आपूर्ति की जा रही है। किला, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, शाहदाना, सुभाषनगर, जगतपुर और हरुनगला उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग की सबसे ज्यादा समास्या हो रही है। इस वजह से यहां एक-दो घंटे के अंतर पर रोस्टिंग की जा रही है। रविवार को शहर में कुछ स्थाानों पर बंच केबल जलने के कारण भी उपभोक्ताओं को कटौती झेलनी पड़ी। जगतपुर, सतीपुर, पीलीभीत बाइपास, सिविल लाइंस, स्टेशन रोड इलाकों में लोकल फॉल्टों के कारण उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि आपूर्ति काफी हद तक सामान्य है। ओवर लोडिंग के कारण रोस्टिंग की जा रही है। एसडीओ राजेंद्र नगर अनिल रावत ने बताया कि शनिवार रात 33 केवी लाइन में खराबी के कारण कुछ देर तक समस्या रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें