फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दुष्कर्म में फंसे फायरमैन के पिता ने पीड़ित महिला सिपाही पर लगाया वसूली का आरोप; जांच के निर्देश

Tue, 05 Mar 2024 10:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आरोपी फायरमैन के पिता सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में तैनात फायरमैन पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई तो उसके पिता सोमवार को एसएसपी के पास पहुंच गए। उन्होंने शाहजहांपुर के एक थाने में तैनात पीड़िता (महिला सिपाही) पर गंभीर आरोप लगाए।  कहा कि उसने अपनी बहन के साथ मिलकर उनके बेटे से लाखों रुपये ऐंठ लिए। एसएसपी ने मामले में जांच का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बिजनौर जिले के स्योहारा निवासी बुजुर्ग ने एसएसपी को बताया कि उनका बेटा बरेली के नवाबगंज में फायरमैन पद पर तैनात है। बेटे की दोस्ती शाहजहांपुर में तैनात महिला सिपाही से हो गई थी। महिला सिपाही ने धोखे से उनके बेटे को बुलाया। एक अन्य वर्दीधारी महिला को बहन बताकर मिलवाया। दोनों ने उनके बेटे से लाखों रुपये ऐंठ लिए। दोनों बहनें मेरठ की निवासी हैं और परिजन भी उनका साथ दे रहे हैं।

बेटे की शादी तुड़वाने की कोशिश
बुजुर्ग ने बताया कि रुपये नहीं देने पर दोनों उनके बेटे की शादी नहीं होने दे रही हैं। 11 मार्च को ही उनके बेटे की शादी है। वे उनके पूरे परिवार को एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रही हैं। इन लोगों ने उनके बेटे से 5.5 लाख रुपये का पर्सनल लोन कराकर उसमें से चार लाख रुपये ले लिए। अब फिर आठ लाख रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला ने नवाबगंज में तैनात फायरमैन के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई थी। फायरमैन के पिता ने अब महिला व उसकी बहन पर आरोप लगाए हैं। जांच कराई जा रही है। आरोप साबित हुए तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें