फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पनवड़िया निवासी देवदत्त अपने भाई से मिलकर आ रहे थे वापस, तभी वाहन की चपेट में आ गए सभी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोजीपुरा। बड़े बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। निजी अस्पताल में इलाज के बाद महिला को होश आ गया है। उनका रो-रोकर हाल बेहाल है।
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया निवासी देवदत्त गंगवार (50) अपनी पत्नी धर्मवती गंगवार (48) वर्ष व पुत्र करन गंगवार के साथ जिला जेल में बंद अपने भाई से मिलकर बाइक से घर आ रहे थे। बड़े बाईपास पर बिलवा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे देवदत्त गंगवार व पुत्र करन गंगवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी देवदत्त की पत्नी धर्मवती गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर भोजीपुरा थाने से प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह फोर्स को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि धर्मवती को होश आ गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, हादसे की खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। हर किसी के आंखें नम हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें