फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकान खाली कराने के विवाद में सभासद पर जानलेवा हमला

Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दुकान खाली कराने के विवाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के भाई और नगर पालिका के सभासद भूपेंद्र सिंह राठौर पर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी पत्नी से भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने सभासद पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह राठौर वार्ड 11 से सभासद हैं। उनके दूसरे चचेरे भाई नीरेंद्र सिंह राठौर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और भाभी नगर पालिका अध्यक्ष हैं। कस्बे की ही एक युवती उनकी दुकान में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। सभासद की पत्नी नीलम राठौर ने बताया कि दुकान का किराया 60 हजार रुपये हो गया है। कई बार तकादा करने के बाद भी युवती ने किराया नहीं दिया, दुकान भी खाली नहीं की।
मामले में एक जनप्रतिनिधि के यहां समझौता हुआ था। इसके बाद भी युवती ने अब तक एक रुपया नहीं दिया। इसको लेकर उन्होंने दुकान में ताला डाल दिया। मंगलवार सुबह युवती ने ताले को तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बचाने आए पति की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन

वहीं, ब्यूटी पार्लर का संचालन करने वाली युवती का कहना है कि सभासद ने उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वहीं, इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में दुकान को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
थाने पहुंचे सभासद
साथी पर हमले की जानकारी पर नगर पालिका के कई सभासद मंगलवार को थाने पहुंचे। उन्हें जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट की घटना की निंदा की। पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा।
वर्जन:
जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूटी पार्लर संचालिका मिल गई है, उससे पूछताछ की जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें