फर्रुखाबाद के होमगार्ड की चुनाव ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, मौत
पीलीभीत। फतेहगढ़ की कंपनी ए में तैनात फर्रुखाबाद के सीढ़ेचकरपुर निवासी होमगार्ड कृष्ण मुरारी (58) की मंगलवार को चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वह ड्यूटी के लिए बीसलपुर क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर 11 फैजुल्लागंज उर्फ कढेला प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे थे। रात करीब नौ बजे सीने में दर्द शुरू हुआ। बेचैनी बढ़ने पर केंद्र पर मौजूद साथी आरक्षी के बलवंत कुमार टंडन ने जानकारी विभागीय अफसरों को दी। इसपर दरोगा विपिन कुमार को मौके पर भेजकर होमगार्ड को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बरखेड़ा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड के परिजन को सूचना दी गई है। संवाद