फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहगुल नदी पर बांध की अनुमति के लिए कल पैदल मार्च करेेंगे किसान

Tue, 24 Oct 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पश्चिमी बहगुल नदी पर बांध बनाने की अनुमति के लिए किसान कल्याण समिति के बैनरतले क्षेत्र के सैकड़ों किसान 25 अक्टूबर को पैदल मार्च करेंगे और डीएम को ज्ञानप सौंपेंगे। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक 85 वर्षीय जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में किसान शीशगढ़ बस अड्डे से पैदल और ट्रैक्टर ट्राॅलियों से जाएंगे। अध्यक्ष ने थाना प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ को पत्र लिखकर सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन

वयोवृद्ध किसान नेता ने पत्र में बताया कि वह वर्ष 2016 से पश्चिमी बहगुल नदी पर खमरिया गांव के पास किसान कल्याण समिति की ओर से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में कच्चा बांध बनाते चले आ रहे है। इससे बहेड़ी बिलासपुर और मीरगंज तहसील के सैकड़ों गांवों के किसानों की फसलों की सिंचाई मुफ्त में होती है। आस पास नहर में पानी आने से भूमि का जलस्तर भी बना रहता है।

बताया कि क्षेत्र के किसान 25 अक्टूबर को सुबह पांच बजे शीशगढ़ होली चौराहा और बरेली बस अड्डे पर इकट्ठे होंगे। खमरिया में बांध बनाने की अनुमति के लिए गांव जाफरपुर, बूची, सहोडा, बसई, सुल्तानपुर, दुनका, आन्नदपुर, मिर्जापुर, परतापुर और फतेहगंज पश्चिमी होते हुए किला पुल से बरेली कलक्ट्रेट के लिए पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ से बरेली तक पड़ने वाले संबंधित थानों को भी सूचित करने का अनुरोध किया है। उनके साथ वेदप्रकाश कश्यप, बलवीर सिंह गंगवार, कृष्णपाल सिंह, सोमपाल गंगवार, विजय सिंह, रमेश सिंह, शंकर सिंह आदि किसान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें