फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत तालाब योजना में किसानों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला भूमि एवं जल संरक्षण, जिला मिशन समिति एवं वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर (डब्ल्यूसीडीसी) की बैठक हुई। बैठक के बाद भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि वर्षा आधारित क्षेत्र विकास योजना में कलस्टर का चयन कर एकीकृत फसल प्रणाली, मधुमक्खी पालन, एवं वर्मी कंपोस्ट के कार्य होंगे। इसमें क्लस्टर में चयनित प्रत्येक किसान को 30 हजार रुपये का अनुदान निर्धारित है। खेत तालाब योजना योजना में 54 तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें एक तालाब के लिए 1.05 लाख रुपये की लागत का 50 प्रतिशत अनुदान किसानों को डीबीटी के माध्यम से मिलेगा। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना में 375 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इसमें समतलीकरण के कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें