फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों को कम ब्याज पर मिलेगा अधिक कर्ज

Mon, 04 Dec 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन ने रबी सीजन में कम ब्याज पर अधिक कर्ज देने के लिए ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाया है। बीते वर्ष रबी सीजन में मंडल के किसानों को 7,426.87 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था। इस वर्ष 7,983.60 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य शासन ने दिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल की कृषि गोष्ठी 23 नवंबर को हुई थी। इसमें कृषि सचिव राजशेखर ने आगरा और अलीगढ़ के मुकाबले बरेली मंडल में कम ऋण वितरण का मामला उठाते हुए डीएम को बैंकर्स के साथ समन्वय स्थापित कर उसे बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद बैंकवार लक्ष्य बांटे गए। जिला कृषि अधिकारियों व सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बैंकर्स के साथ संवाद बढ़ाया है। किसानों को क्रेडिट कार्ड की सीमा के अनुरूप ऋण लेने के लिए प्रेरित किया है। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रस्तावित क्रेडिट प्लान के मुताबिक ऋण वितरण नहीं हुआ है। बैंकर्स व सहकारी समितियों से ऋण वितरण को रफ्तार देने का आग्रह किया गया है।


ऋण वितरण में शाहजहांपुर आगे, बदायूं पीछे

शाहजहांपुर जिले में अब तक 1,460.34 करोड़ रुपये के ऋण बांटे जा चुके हैं। पीलीभीत जिले में 1,128.53 करोड़, बरेली में 492.69 करोड़ और बदायूं जिले में 364.23 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि कृषि उपकरणों और खाद-बीज की जरूरत को पूरा करने के लिए सहकारी समितियां तीन फीसदी ब्याज पर ऋण देती हैं। व्यावसायिक बैंकों से सात फीसदी की दर पर फसली ऋण मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें