फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों ने आवास विकास के अधिशासी अभियंता का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। आवास विकास की परसाखेड़ा आवासीय योजना में जमीन देने वाले किसान फसल मुआवजा न मिलने से आक्रोशित है। गुस्साए किसानों ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर जमकर हंगामा किया। किसान बोले कि आवास विकास परिषद उनके साथ धोखा कर रही है। अधिशासी अभियंता ने 15 दिन में फसल मुआवजा का पैसा किसानों के खाते में पहुंचाने का आश्वासन दिया। तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद परसाखेड़ा आवासीय योजना के तहत सात गांव टियूलिया, धंतिया, हमीरपुर, बोहित, मिलक इमामगंज, फरीदापुर रामचरण, बल्लिया गांव की 561 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होनी है। शुरुआत में योजना टियूलिया, धंतिया की कुल 149 हेक्टेयर जमीन पर विकसित हो रही है। 238 किसानों ने लैंड पुलिंग स्कीम के तहत आवास विकास को जमीन दे दी। लैंड पूलिंंग स्कीम के तहत ली गई जमीन का कुछ हिस्सा आवास विकास विकसित करके किसान को देगा। तब तक पांच हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति माह के हिसाब से किसान को दिए जाएंगे। 22 किसानों की फसल मुआवजे की चार महीने की धनराशि उनके खाते में भेजी गई है। मार्च के बाद इन किसानों के खाते में भी फसल मुआवजे की किस्त नहीं आई है। जबकि अन्य किसानों के खातों में अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। इससे आक्रोशित किसान शुक्रवार को एकजुट होकर आवास विकास परिषद के खंड कार्यालय पहुंचे। यहां अधिशासी अभियंता नवीन कुमार वर्मा व सहायक इंजीनियर पंकज गुप्ता का घेराव कर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि आवास विकास उनके साथ धोखा कर रहा है। अब वह अपनी जमीन आवास विकास को नहीं देंगे। अधिशासी अभियंता नवीन कुमार के आश्वासन पर किसान शांत हुए। नवीन कुमार ने कहा कि 15 दिन के अंदर किसानों के खाते में फसल मुआवजे की धनराशि डाल दी जाएगी। संवाद

आचार संहिता के चलते किसानों का पैसा आवास विकास मुख्यालय से रिलीज नहीं हो सका था। इसी महीने धनराशि रिलीज हो जाएगी। इसके बाद मुआवजे की रकम किसानों के खाते में डाल दी जाएगी। - नवीन कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें