फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसील गेट पर डटे किसानों ने धरना समाप्त किया

विज्ञापन
आंवला तहसील पर धरना देते व एसडीएम आंवला को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
आंवला। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (शंकर) जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में कई किसानों ने तहसील गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया है। हालांकि एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि ग्रामीण अंचल में किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जर्जर लाइनों में फाॅल्ट के चलते अक्सर लाइट काट दी जाती है, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा पिछले कई महीनों से धरना दे रहे किसानों के साथ इंसाफ नहीं किया जा रहा है।
टांडा गांव के किसान धर्मपाल सिंह को अपने पुश्तैनी मकान में निर्माण में बाधा डाला जा रहा है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों ने एसडीएम नहने राम को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर कल्यान सिंह, संतोष कुमार, नेत्रपाल, बनवारी लाल, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें