फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कड़ाके की ठंड में सातवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, चीनी मिल अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा

Sun, 08 Jan 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल के गेट पर सातवें दिन रविवार को भी जारी रहा। चीनी मिल अधिकारियों ने मौके पर जाकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 
विज्ञापन
किसानों से वार्ता करते चीनी मिल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में कड़ाके की ठंड के बीच राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना बरखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल के गेट पर सातवें दिन रविवार को भी जारी रहा। चीनी मिल अधिकारियों ने मौके पर जाकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। किसान गन्ना मूल्य वृद्धि और भुगतान समेत कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


चीनी मिल के गेट पर दो जनवरी से बीते सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित किए जाने व वर्तमान सत्र का लाभकारी मूल्य घोषित किए जाने एवं वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में किए जाने आदि मांगों को लेकर किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बेमियादी धरना शुरू किया है।

कड़ाके की ठंड के बाद भी संगठन के कार्यकर्ता एवं गन्ना किसान धरने पर लगातार डटे हुए हैं। चीनी मिल के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के लिए अलाव की तो जरूर व्यवस्था कर दी है। लेकिन इसके अलावा ठंड के बचाव के लिए कोई ध्यान नहीं दिया है। आंदोलनकारियों ने ठंड से बचाव के लिए रजाई गद्दे की स्वयं व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेनतीजा हो रही बातचीत 

बीते दो-तीन दिनों से चीनी मिल के अधिकारी शाम को धरना स्थल पर पहुंचते हैं। धरना दे रहे संगठन के कार्यकर्ताओं एवं गन्ना किसानों के बीच में बैठकर वार्तालाप करते हैं। लेकिन बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल रहा। शनिवार रात को भी चीनी मिल अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 

संगठन के जिला उपाध्यक्ष हरिओम गंगवार ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती तब तक धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज एक सप्ताह से संगठन के कार्यकर्ता गन्ना किसानों के साथ भीषण शीतलहर के चलते धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन चीनी मिल के अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

चीनी मिले के गेट पर ही लगा लिया तंबू

किसानों ने चीनी मिल गेट पर ही तंबू लगा रखा है। यहीं पर रजाई गद्दे डालकर लेटे हैं। इसके अलावा पास में ही छोटा तंबू लगाया है। यहां खाने की व्यवस्था है। किसान खाने की सारी चीजें साथ लेकर आए हैं। खाना पकाया जा रहा है। पास में ही सड़क किनारे अलाव जलाकर किसान रात काट रहे हैं। फिलहाल धरना प्रदर्शन खत्म होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें