फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकाया गन्ना भुगतान दिलाने को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Dec 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ओसवाल और बरखेड़ा चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों ने शुक्रवार को एक ज्ञापन एसडीएम नहनेराम को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन देने से पहले आयोजित बैठक में किसानों ने समस्याओं को लेकर चर्चा की। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष हीरालाल गंगवार ने बताया कि दोनों चीन मिलों ने चालू सत्र का भुगतान अब तक नहीं किया है। इस वजह से फसल की सिंचाई सहित अन्य खर्चों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि छुट्टा पशु फसलें बर्वाद कर रहे हैं। इन्हें जल्द से जल्द आश्रय स्थल भेजा जाए। राशन कार्ड बनाने के नाम पर परेशान करने और बिजली मीटर की रीडिंग अधिक आने का मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया गया। इस दौरान चंद्र प्रकाश, अविनाश कुमार, रमेश चंद्र, सीताराम, मिश्रीलाल, तुलाराम, मुन्नी देवी, महेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लेखपाल के माफी मांगने पर समाप्त किया धरना
आंवला। लेखपाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर बाद तहसीलदार अर्चि गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद आरोपी लेखपाल ने किसानों से माफी मांगी। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. रवि नागर, मोहकम सिंह, जगपाल सिंह यादव, श्यामपाल गुर्जर, रणजीत गुर्जर, जयसिंह यादव, सतपाल सिंह नागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें