फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों की फसल चौपट, कर्ज वसूली रोकने की मांग

Wed, 30 Sep 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय किसान यूनियन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मंडलायुक्त शंभू कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बारिश से जिले में किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए सभी प्रकार की कर्ज वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। उन्होंने जिले की गोशालाओं की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी मंडलायुक्त से चर्चा की। कहा कि बदायूं में बड़े किसान आंदोलन की जरूरत महसूस हो रही है। उन्होंने छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई में भी प्रशासन की उदासीनता का भी आरोप लगाते हुए आईजीआरएस की शिकायतों में कथित फर्जी रिपोर्ट लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें