फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्प्रे मशीन में लगी आग में झुलसे किसान की उपचार के दौरान मौत

Sun, 14 Jun 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव बकैनिया निवासी किसान कमल कुमार की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। वह कीटनाशक के छिड़काव के दौरान स्प्रे मशीन में आग लगने से झुलस गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, कमल कुमार आठ जून को खेत में पेट्रोल संचालित स्प्रे मशीन से फसल पर कीटनाशक छिड़क रहे थे। इस दौरान मशीन में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई। तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे। लोगों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कमल कुमार की मौत से पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। शव के पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व प्रधान संजय गंगवार, शहंशाह अंसारी, सुखदेव सिंह, जसपाल राणा आदि ने शोक जाहिर किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें