फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ के हमले से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बाइक से घर लौट रहे किसान को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बिजासन गांव के मूल निवासी 30 वर्षीय सोमपाल अपने परिवार के साथ कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर में रहते थे। वह खेती किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमपाल के पिता रामपाल ने बताया कि उनका बेटा सोमपाल 14 नवंबर को बाइक से अपने गांव जा रहे थे। गांव में घूम रहे एक सांड़ को पकड़ने के लिए ग्रामीण प्रयास कर रहे थे। इसी बीच सांड़ छूटकर भाग निकला और सामने बाइक के साथ खड़े सोमपाल पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। उनके परिवार में पत्नी पिंकी देवी, दस वर्षीय बेटा मयंक और पांच वर्षीय बेटी अनुष्का है। बुधवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें