रामनगर। एक ग्रामीण पर दो दिन पहले मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर दो लोगों घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव व्योंधन खुर्द के अमरपाल श्रीवास्तव, महेश सागर और सौरभ शर्मा फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने इन पर हमला कर दिया। महेश और सौरभ भाग गए जबकि 55 वर्षीय अमरपाल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में एक झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे। बुधवार को उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अमरपाल की मौत हो गई। संवाद