फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 मृतक नूर अहमद का फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज। बाइक की टक्कर से घायल किसान की एक सप्ताह बाद एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के मनुनागर गांव के 61 वर्षीय नूर अहमद खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। 15 सितंबर को वह कुंडरा कोठी से साइकिल से अपने गांव मनुनागर लौट रहे थे। वह जैसे ही गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रो-रोकर बेटा नूर हसन व परिजनों का हाल बेहाल है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले ली है। नूर हसन ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें