फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में किसान की हत्या: खेत में बनी झोपड़ी में पड़ा मिला शव, गले में कसा मिला फंदा, मुंह से निकल रहा था खून

Tue, 04 Jul 2023 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में एक किसान की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव उसके ही खेत में बनी झोपड़ी में पड़ा मिला। उसके गले में फंदा कसा हुआ था। मुंह से खून निकल रहा था। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में मंगलवार को सुबह गांव बरा सरसा निवासी किसान अरविंद (28) का शव उसके खेत में बनी झोपड़ी में पड़ा मिला। उसके गले में कपड़े का फंदा कसा हुआ था। हाथ-पैर मिट्टी में सने थे। फोन रिसीव न होने पर सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई हरिओम ने बताया कि गांव से करीब एक किमी दूर उनके खेत में ट्यूबवेल लगा हुआ है, जिससे आसपास के खेतों की सिंचाई करते हैं। अरविंद सोमवार रात खेत में बनी झोपड़ी में सोया था। सुबह कॉल रिसीव न होने पर जब वह खेत पर आए तो भाई का शव देख हैरत में पड़ गए। उन्होंने अलीगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बताया जा रहा है कि युवक के मुंह से खून निकल रहा था। 

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में भक्तों पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, राशियों के अनुसार करें पूजा और अभिषेक
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हरिओम ने पुलिस को बताया कि गांव के तीन लोगों से ट्यूबवेल से पानी देने का विवाद हो गया था। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में इन लोगों ने उनके भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल की जांच में एक ही नंबर पर करीब सौ कॉल करने की बात सामने आई है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें